गभाना: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता को हिरासत में लेने से कार्यकर्ताओं में पनपा रोष, पिसावा थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को उड़ीसा सरकार द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में पिसावा क्षेत्र के किसानों में रोष देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडल उपाध्यक्ष कुंवर चौधरी उर्फ मामा के नेतृत्व में सोमवार रात्रि में करीब 9 बजे पिसावा थाने पहुंचकर थाना प्रभारी रेखा गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा।