मानपुर: अबिगला बड़ी मस्जिद के पास युवक पर चाकू से हमला, हमलावर को स्थानीय लोगों ने पीटा
Manpur, Gaya | Oct 14, 2025 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अबिगला बड़ी मस्जिद के समीप एक युवक को चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में परिजनों ने जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान मुख्तार आलम के पुत्र फरहान बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक फरहान ई रिक्शा से गया से आ रहा था।