कायमगंज: गांव बिल्हा में मकान का पुराना लेटर अचानक गिरने से दादी और नातिन मलबे में दबी, निकालकर अस्पताल में कराया गया भर्ती
कम्पिल के गांव बिल्हा निवासी विजेंद्र कुमार की मां उमा देवी पुराने हिस्से में बने कमरे में जानवरों के लिए दाना निकलना गई थी।तभी नातिन आराध्या भी उनके साथ में थी।दोनों कमरे के अंदर थी।तभी अचानक देर रात जर्जर हो चुका लेंटर तेज आवाज के साथ ढह गया।जिसमें उमा देवी और उसकी नातिन दबकर घायल हो गई।आवाज सुनकर मलबे से बाहर निकालकर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।