कांके: हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने एक नाबालिग लड़की का किया रेस्क्यू, चाइल्डलाइन को सौंपा
Kanke, Ranchi | Jun 9, 2026 हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने एक नाबालिग लड़की का रेस्क्यू कर चाइल्डलाइन को सौंपा दिया है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि हटिया रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की घूमती हुई मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह बिना परिजनों को बताए यहां पहुंची है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने तत्काल चाइल्डलाइन रांची को सूचना दी।