शाहजहाँपुर। आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और प्रस्तावित जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस ने कमर कस ली है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता जायजा लिया गया।