नानपारा: नानपारा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 32 शिकायतों में से 6 का मौके पर निस्तारण के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश
नानपारा तहसील सभागार में 18 अप्रैल 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी मोनालीसा जौहरी की अध्यक्षता में आयोजित इस दिवस पर कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।एसडीएम मोनालीसा जौहरी ने जनसमस्याओं को सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।