बरेली: ATS जांच पर मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा- 'मदरसों की जांच कराइए, हमें कोई डर नहीं', उत्तराखंड सरकार पर भी साधा निशाना
बरेली। उत्तर प्रदेश में मदरसों की एटीएस से जांच कराने के मुद्दे पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बरेली के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जांच कराना चाहती है तो मुस्लिम समाज को इससे कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, "हम लोग पूरी तरह जांच के लिए तैयार हैं। जो भी जांच हो, निष्पक्