फतेहपुर: मुसाफा गांव में बनी सड़क धसना शुरू, RTI के माध्यम से खुला भ्रष्टाचार, 12 करोड़ से अधिक की लागत से बनी सड़क
फतेहपुर जिले के देवमई ब्लॉक के अंतर्गत सकूरा से मुसाफा वाया पसियापुर मार्ग निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। सूचना का अधिकार (RTI) से मिले आधिकारिक आंकड़ों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, इस मार्ग के निर्माण के लिए 1219.97 लाख से बनी, जिसका खुलासा