शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश मिश्रा ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।