हायाघाट थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम इनामात में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए हायाघाट थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी कर ग्राम इनामात निवासी महेश साहनी, पिता स्वर्गीय चरित्र साहनी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 09 लीटर देशी शराब जब्त