सड़क पर सब्जी बेचने वालों ने लगाए ठेले, राहगीरों को निकलने में हो रही परेशानी बमबम महादेव के पास बनी नवीन सड़क पर सब्जी वालों ने अपने ठेले खड़े कर लिए। जिससे पूरे दिन जाम की स्थिति बन रही हैं। जाम लगने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही हैं। नगर पालिका व ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को इस ध्यान देना चाहिए। ताकि वेवजह लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिले।