कालपी: कदौरा में 6 घंटे से 4 किमी लंबा जाम, वाहनों की लगी कतार, धड़ल्ले से दौड़ रहे डम्पर, मौरम डंप संचालन से जनजीवन बेहाल
Kalpi, Jalaun | Jul 5, 2026 कदौरा कस्बे में मौरम डंप संचालन के चलते रविवार सुबह 11 बजे करीब 6 घंटे से 4 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। जाम के कारण दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 10 मिनट का सफर घंटों में पूरा हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौरम वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के बावजूद पुलिस-प्रशासन मौन बना हुआ है।