शामली: शामली में पुलिस की मौजूदगी में दुकान पर कब्जा, दुकानदार और परिजनों को भरे बाजार में पिटवाया गया
Shamli, Shamli | Mar 26, 2026 गुरूवार की दोपहर करीब 1 बजे शामली के बड़ा बाजार में पुलिस की मौजूदगी में कुछ भगवाधारी साधु कुछ दबंग लोगों के साथ महारानी कलेक्शन नाम की दुकान पर पहुंचे। जहां पर दुकान का शटर काटकर कब्जा शुरू कर दिया। विरोध करने पर दुकानदार और उसके परिजनों की सरेबाजार जमकर पिटाई की गई। हालांकि पूरे घटनाक्रम के दौरान सीओ सिटी जितेंद्र यादव और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।