बयाना: बयाना के छीटमटीला इलाके में युवती पर हमला कर मोबाइल छीना गया
बयाना कस्बे के छीटमटीला इलाके में रविवार को दिनदहाड़े एक युवती से मारपीट कर उसका एंड्रॉयड मोबाइल फोन छीन लिया गया। घटना के बाद युवती ने शोर मचाया और बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह गलियों से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।