सिवनी के पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुदत्त शर्मा को बुधवार को जबलपुर हाईकोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। गुरुदत्त शर्मा ने ट्रांसफर होने के बाद ट्रांसफर आदेश को रोकने के लिए जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जिसके बाद से ही सिवनी के पुलिस महकमे में खींचतान देखने को मिल रही थी। 5 महीनो की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने याचिका को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है।