मुज़फ्फरनगर: राम मंदिर दान मामले में महामंडलेश्वर ने कहा- करोड़ों राम भक्तों की आस्था से खिलवाड़, दोषियों को नहीं बचना चाहिए
शिव चौक स्थित शिव मंदिर पहुंचे जूना अखाड़े के प्रमुख संत एवं हिंदू रक्षा सेना के महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने अयोध्या राम मंदिर के कथित दान विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा गंभीर मामला है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, दान का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जवाब दिया जाए