तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने प्राथमिकी कांड के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
तुरकौलिया पुलिस प्राथमिकी कांड के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गुरुवार तीन बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष उमाशंकर माझी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के बहरूपिया का है। कांड संख्या 393/25 के अभियुक्त सुरेश राम व कांड संख्या 473/25 के अभियुक्त प्रसाद माझी को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। दोनों पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज था।