कोंडागांव: कोंडागांव में अचानक बारिश से मौसम में बदलाव, गर्मी से राहत के साथ किसानों की फसलों पर मिला-जुला असर
जिला मुख्यालय कोण्डागांव में आज गुरुवार को सुबह से मौसम साफ और गर्म बना रहा, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम लगभग 4 बजे अचानक मौसम बदला और हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए यह राहत के साथ चिंता भी लेकर आई।क्षेत्र के किसानों द्वारा इस समय मुख्यतः मक्का, धान और हरी सब्जियो