डेरापुर: झींझक कस्बे में नुमाइश देखने आए युवक पर गेट पर हुआ हमला, सिर में गंभीर चोट, पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना मंगलपुर क्षेत्र के कस्बा झींझक में आयोजित नुमाइश देखने आए बिचौली गांव निवासी युवक पुष्पेंद्र के साथ गेट पर ही मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित के अनुसार, नयापुरवा निवासी छोटू पुत्र मौजीलाल, प्रांशु पुत्र सुरेन्द्र तथा दो अज्ञात लोगों ने उसे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और बिचौली गांव के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने गाली देने से मना करत