झांसी: झांसी के ग्राम आरी में दबंगों ने तोड़ी घर की दीवार और युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | May 29, 2026 झांसी के ग्राम आरी में दबंगों का आतंक देखने को मिला, जहां दबंगों ने पहले एक घर की दीवार तोड़ दी और विरोध करने पर युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट की यह घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंग युवक को घेरकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।