बागपत: परिवहन विभाग ने जिले में स्कूल वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया, 14 विद्यालयों के 17 स्कूल वाहनों के चालान किए
सूचना अधिकारी बागपत राहुल भाटी ने शुक्रवार की शाम करीब छह बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने जिले में स्कूल वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 14 विद्यालयों के 17 स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलने पर उनके चालान किए गए।