देवघर: नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से सड़क दुर्घटना में घायल अज्ञात व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पहुंचाया सदर अस्पताल।
नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से सड़क दुर्घटना में घायल एक अज्ञात व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने सदर हॉस्पिटल पहुंचा दिया, चिकित्सक ने इलाज के बाद अस्पताल में भर्ती कर दिया, स्थानीय सुभांकर झा ने बताया की यह व्यक्ति अपना पता भागलपुर बता रहा है और इसका नाम उपेंद्र सिंह है, यह देर रात से ही सड़क दुर्घटना में घायल उक्त स्थान में पड़ा था, पुलिस जांच कर रही है।