बंदगांव स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार दिन के तीन बजे गरिमा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद बीडीओ भीषम कुमार ने फीता काटकर गरिमा केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि यह केंद्र महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, विश्वासपूर्ण एवं सहयोगात्मक मंच के रूप में कार्य करेगा।