राठ: पठानपुरा इलाके की निवासी महिला ने युवक पर उसकी भाभी का अपहरण करके ले जाने का आरोप लगाया, कोतवाली में दी तहरीर
Rath, Hamirpur | Apr 13, 2026 राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके की निवासी महिला ने जरिया थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के निवासी एक व्यक्ति पर जबरन उसकी भाभी का अपहरण करके ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने आज सोमवार को कोतवाली पहुंचकर व क्षेत्रीय विधायक से मिलकर समस्या का निस्तारण कराए जाने की गुहार लगाई है।