नैनवां: भावपुरा गांव में स्कूल में अंतिम संस्कार करने की कोशिश, प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रुकवाया
Nainwa, Bundi | Feb 6, 2025 नैनवा उपखंड के भावपुरा गांव में ग्रामीणों द्वारा स्कूल परिसर में सोमवार को अंतिम संस्कार करने की तैयारी पर स्कूल प्रधानाध्यापक की रिपोर्ट पर प्रशासन व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और ग्रामीणों से समझाइश कर मुक्तिधाम में ही अंतिम संस्कार करवाने को राजी किया। गुरुवार को प्रधानाध्यापक ने बताया कि पुलिस को इस मामले की रिपोर्ट दी गई थी।