राजगढ़: नीमा गांव के जोहड़ में ताश का जुआ खेल रहे चार जनों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, ₹2220 नगदी व 52 ताश पत्ते किए बरामद
Rajgarh, Churu | Apr 13, 2026 थाना हमीरवास टीम ने गांव नीमा के वीरूवाला जोहड़ा के पास ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की। वहीं पुलिस ने आरोपियों से 2220 रुपये नगद, 52 ताश के पटी जŽत किये हैं। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलना दंडनीय अपराध है। एएसआई सुभाषचन्द्र, महेन्द्र कानि, शक्ति सिंह कानि, नवीन कुमार कानि ने कार्यवाही की।