अजीतमल: दिल्ली से इलाज कराकर लौटे आजादनगर निवासी किसान के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवरात समेत घरेलू सामान ले गए चोर
कस्बा अजीतमल के आजाद नगर मोहल्ले में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी, जेवरात और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। इलाज के लिए दिल्ली गए किसान दंपती के लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आजाद नगर निवासी किसान अवध बिहारी दुबे अपनी पत्नी उमा दुबे के साथ 15 जून को इलाज के