मोहनपुर: चितरा थाना क्षेत्र के अमजोरिया गांव में बाइक से गिरकर व्यक्ति गंभीर घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
चितरा के अमजोरिया गांव में बाइक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल लाया जहां पर इलाज के क्रम में शनिवार दोपहर 1:00 बजे मौत हो गई बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। गया। इस संबंध में मृतक बाबूलाल हेंब्रम के भाई ने बताया कि घर से बाइक लेकर निकला था।