सहारनपुर: सर्किट हाउस पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन शुरू
सहारनपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ। वह शाम को सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक शुरू कर दी। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे और कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।