पलिया: प्रताप नगर में बाघ ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, बाजार से लौट रहे अधेड़ को बनाया शिकार, खेत में अधखाया शव बरामद
लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर वन रेंज क्षेत्र के ग्राम मंझरा पश्चिम के प्रताप नगर में बाघ के हमले से एक अधेड़ की मौत हो गई।बीते शुक्रवार की देर शाम बाजार से घर लौट रहे 50 वर्षीय प्रगट सिंह अचानक लापता हो गए थे। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।आज अधखाया शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है।