पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में बैसाखी के स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सोमवार 3:00बजे अमरकंटक में वैशाख मास के शुभारंभ के साथ ही बैसाखी स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है।छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात तथा दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचकर स्नान, दर्शन, पूजन और अर्चन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं।मंडला जिले के नैनपुर-सालीवाड़ा क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे।