बेगूसराय: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दिल्ली ने झारखंड को हराया, रिफाइनरी स्टेडियम में फुटबॉल मैच में 1-0 से जीत
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के मंगलवार की शाम 05:00 बजे रिफाइनरी स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच बालक वर्ग में दिल्ली ने झारखंड को 1-0 से हरा दिया. दिल्ली की तरफ से पहले हाफ में टिकटेक सेखड़ी ने 45 मिनट पर गोल दाग दिया. बताते चले कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत बेगूसराय जिले के दो स्टेडियम में फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है.