गढ़वा: शहर के रंका मोड़ पर कांग्रेस जिला कमिटी ने महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला दहन किया
Garhwa, Garhwa | May 17, 2026 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी, गढ़वा द्वारा रंका मोड़ पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रंका मोड़ पर जुटे और पेट्रोल-डीजल, दूध, सीएनजी गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि एवं केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद केंद्र सरकार का