अररिया: अररिया में LPG गैस आपूर्ति को मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी ने की अहम बैठक
Araria, Araria | Apr 3, 2026 अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में शुक्रवार को आत्मन सभागार में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड , भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एरिया मैनेजर और जिले के सभी एलपीजी गैस एजेंसी के संचालक शामिल हुए।