बारुन: हत्या के प्रयास के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
बारुण थाना पुलिस को हत्या के प्रयास के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रफीगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एसआई सोनी कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया।