सूरतगढ़: दानदाताओं के सहयोग से संवर रही मुख्य कल्याण भूमि, भव्य गेट पर शिव प्रतिमा की स्थापना की तैयारी, विकास कार्यों पर चर्चा
सूरतगढ़ में कल्याण भूमि सेवा समिति की बैठक रविवार दोपहर को डॉ. के.एल. बंसल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि दानदाता द्वारा बनवाये गए भव्य मुख्य द्वार पर महाशिव प्रतिमा स्थापना की तैयारी है। परिसर में सीमेंट सड़क, कुण्ड निर्माण व पार्किंग शेड के कार्य भी जल्द शुरू होंगे।