पन्ना: 'हमाओ तालाब, हमाई जिम्मेदारी': जनभागीदारी से पन्ना का ऐतिहासिक तालाब संवरने लगा, CEO ने किया श्रमदान
Panna, Panna | Jun 2, 2026 जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज मंगलवार 2 जून को पन्ना में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। 'हमाओ तालाब, हमाई जिम्मेदारी' के संकल्प के साथ शहर के तालाब को नया जीवन देने का महायज्ञ चल रहा है। इस अभियान के नौवें दिन जिला पंचायत सीईओ स्वयं अपनी टीम के साथ तालाब की सफाई के लिए उतरे और जमकर श्रमदान किया।