बहराइच: बकरीद पर्व को लेकर पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल ने दल बल के साथ किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा
शुक्रवार को बहराइच पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन पर क्षेत्र गोंडा द्वारा बहराइच शहर के घंटाघर सहित विभिन्न जगह पर पैदल मार्च कर आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। प्रभारी मीडिया सेल ने बताया कि इस दौरान उन्होंने घंटाघर चौकी मे संभ्रांत व्यक्तियों धर्म गुरुओं व्यापारियों तथा व्यापार मंडल के अध्यक्ष के साथ बैठक की।