बेलदौर: बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में ठनका गिरने से दो महिलाएं झुलसीं, इलाज जारी
बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 5 बजे आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं झुलस गईं। यह घटना सकरोहर पंचायत के धड़क्का सिंह बासा में हुई, जब महिलाएं गांव के महेंद्र सिंह के खेत से धान की रोपाई कर घर लौट रही थीं। घायल महिलाओं की पहचान सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर 4, धड़क्का सिंह बासा निवासी 50 वर्षीय पिंकी देवी (पति सुभाष सिंह) और 36 वर्षीय गुलेना देवी