जिला मुख्यालय की मुख्य बाजार में भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) द्वारा शहर के पारंपरिक शिल्पकारों को उनके समाजिक योगदान और कलात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। शुक्रवार 8 बजे कुंभकार रमेश प्रजापति को दीए, मटके और मूर्तियों की उत्कृष्ट कला के लिए सम्मानित किया गया। इसी तरह बांस शिल्पकार रामप्रसाद एवं यशोदा बाई वंशकार का सम्मान किया गया।