अंजड़: अंजड़ में नसबंदी के बाद भी महिला हुई गर्भवती, अब अधिकारियों के चक्कर काट रही
Anjad, Barwani | Apr 8, 2026 अंजड से एक संवेदनशील मामला निकल कर सामने आया है,जहां एक गरीब परिवार के लिए परिवार नियोजन परेशानी की वजह बन गया है। दरअसल पीड़ित पति जितेंद्र ने बताया कि बड़वानी जिला अस्पताल में उनकी पत्नी ज्योति का नसबंदी आपरेशन करवाया था। लेकिन 2026 में तबीयत बिगड़ने पर जब जांच करवाने पर रिपोर्ट में वह फिर प्रेग्नेंट पाई गई। नसबंदी के बाद गर्भ ठहरना सभी को हैरान कर गया है।