मिहींपुरवा: दौलतपुर गांव में मुहर्रम त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक, थाना प्रभारी ने शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की
बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा दौलतपुर में मोहर्रम पर्व के मद्देनजर एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने की। इसमें ग्राम प्रधान गुलरिया जगतपुर वकील खान और ग्राम प्रधान दौलतपुर वसीम कुरैशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी से शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की गई