सागर नगर: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, इतवारा बाजार स्थित मंदिर में उमड़ी भीड़
बसंत पंचमी के अवसर पर इतवारा बाजार स्थित उत्तर मुखी मां सरस्वती मंदिर में जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 5:30 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां का विशेष श्रृंगार किया गया और रबड़ी, बसेता व बूंदी का भोग अर्पित किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने मां से विद्या-बुद्धि का आशीर्वाद लिया। अक्षर आरंभ संस्कार भी संपन्न हुआ।