सागर नगर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर के शिव मंदिर में चोरी, चोर दान पेटी से हजारों की नकदी ले उड़े
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित शिव मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दान पेटी से नकदी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह 7:10 बजे मंदिर के पुजारी आनंद शर्मा के पहुँचे तो चोरी का खुलासा हुआ। पुजारी के अनुसार दान पेटी में लगभग 50 से 60 हजार रुपए थे।सूचना पर गोपालगंज थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।