सागर नगर: लाजपतपुरा वार्ड में युवक फंदे पर झूलता हुआ मिला, कमरे से शराब की खाली बोतल बरामद
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाजपतपुरा वार्ड में गुरुवार रात करीब 11 बजे एक युवक का शव उसके कमरे में फंदे पर झूलता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम आज होगा।