सागर नगर: सागर सब्जी मंडी साप्ताहिक बंद को हम्माल यूनियन का समर्थन, कहा- हफ्ते में एक दिन विश्राम ज़रूरी
आदर्श थोक फल-सब्जी विक्रेता संघ द्वारा फरवरी माह से सागर सब्जी मंडी को प्रत्येक सोमवार बंद रखने के निर्णय को अब हम्माल यूनियन का भी समर्थन मिल गया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे सब्जी मंडी परिसर में आयोजित बैठक में हम्माल यूनियन ने सर्वसम्मति से साप्ताहिक बंद के समर्थन का निर्णय लिया।हम्माल राजेश चौरसिया ने बताया कि यह निर्णय मजदूरों के हित में एक अच्छी पहल है।