मां नर्मदा जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मां नर्मदा के तट रामनगर में आयोजित संगीतमय शिव महापुराण एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत 19 जनवरी को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। तीन बजे से कथा वाचन किया गा। कथा व्यास पंडित नवीन कृष्ण दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की।