फारबिसगंज: फारबिसगंज के +2 ली अकादमी हाई स्कूल में वन महोत्सव समारोह का हुआ आयोजन, विधायक विद्यासागर केसरी हुए शामिल
फारबिसगंज के +2 ली अकादमी हाई स्कूल में वन महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया की पूरे विधानसभा क्षेत्र में आठ लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है. इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.