सिंगरौली: आम आदमी पार्टी ने सीएम मोहन यादव को वादों की याद दिलाई, एक साल बाद भी वादे पूरे नहीं होने पर इस्तीफे की मांग की
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आम आदमी पार्टी ने मप्र की मोहन यादव सरकार को एक वर्ष पूर्ण होने तथा उनके द्वारा किये गये वादों को पूर्ण न करने पर उन्हें याद दिलाते हुये आम आदमी पार्टी सिंगरौली इकाई ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है तथा वादे पूरे न कर पाने पर सीएम मोहन यादव का इस्तीफा मांगा है।