सिंगरौली: भगवती महिंद्रा एजेंसी के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच कर रही है
कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटार चौकी अंतर्गत महिन्द्रा भगवती एजेंसी, छोटी पुलिया के पास मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल देखा गया। आस-पास के लोगों के द्वारा एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव मर्चुरी में रखवा दिया गया है।